क्या ख्वाइश थी क्या जुस्तजू, क्यों रात भर जगे
रोशन न थी ये महफ़िल आज, क्यों रात भर जगे
न मेए ही थी बहलाने को, न साकी का साथ था
न ग़ज़ल थी, न नज़म कोई क्यों रात भर जगे
न वादा किसी के आने का, न वादे पे जाना था
तन्हा थमे इस लम्हे पर क्यों रात भर जगे
टुकड़े हुए हर बार क्यों पलकों से चुना यूँ
ख्वाब सेहर के गुलाम हैं, क्यों रात भर जगे
रंग चढ़ते भी अगर स्याह चादर पर कभी
चाँद सुर्ख होगा सोच कर क्यों रात भर जगे
जहाँ लफ्ज़ क़ैद हों नसीहत और इल्म में
किस गुफ्तगू की आस में यूँ रात भर जगे
फूल खिले जब भी बूँद बह आई ज़मीन पर
यूँ बंजर खुली आँखों से क्यों रात भर जगे
सौंधी थी महक शाम तक जो बासी हो चली
मसले हुए अरमानो पे क्यों रात भर जगे
किस्से नहीं कहता कोई ख़ामोशी की जुबां
हंगामा शुरू सेहर से हो क्यों रात भर जगे
‘मिराज’ नहीं मुकम्मल ज़िन्दगी इतना तो जाना हो
जो है नहीं सबब क्यों ढूँढें क्यों ढूँढें रात भर जगे
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Mayfly.
Sun-kissed nights, run wild and sure mornings, shrouded in grey walk slow, noons burn high, and so do the hearts. like dawns I linger, lik...
-
Tonight at 1 a.m, I asked this book a question as i always do when I don't really know what should I do, rather what is right, and the r...
-
It crawls, beneath the skin, Loosening, lumps of flesh, Burrowing deeper, And deeper, And deeper, Conquering every inch of belief, My body b...
-
Dekha aaina gaur se kai baar humne, Khud se hum rubaru na hue; Tamaasha-e-yaar hua mehfil me janib, Tamaashbeen par beaabru na hue; Hamar...
4 comments:
i really like this one
bahut badhiya...
though i am no expert in shaayari, i really liked this :)
Very nice...although poori samajh nahi aayi shayad mujhe
Post a Comment